{"_id":"6463cac0cf3ca12f0103c6e6","slug":"there-was-chaos-as-soon-as-the-dead-body-of-the-soldier-reached-ghazipur-news-c-20-1-208255-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
सोमवार को ड्यूटी पर तैनात वंशराज की बस की चपेट में आने से हाे गई थी मौत
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरनो। वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ कैंप में स्कूल वाहन की टक्कर से सोमवार को ड्यूटी पर तैनात जवान बल्लीपुर निवासी वंशराज सिंह की मौत हो गई थी। पार्थिव शरीर देर शाम पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
बल्लीपुर गांव निवासी वंशराज सिंह (45) 95 बटालियन सीआरपीफ में तैनात थे। कुछ महीने पहले उनका तबादला वाराणसी में हुआ था और परिवार गाजीपुर शहर स्थित कालीधाम काॅलोनी में रह रहे थे। जवान वंशराज सिंह की ड्यूटी सोमवार की सुबह गेट पर गार्ड के रूप में लगी थी।
बटालियन के स्कूल की बस कैंपस से बच्चों को लेकर जा रही थी। बस की रफ्तार भी तेज थी। गेट पर पहुंचते ही बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ब्रेक लगाने का प्रयास करता रहा, लेकिन तब-तक बस ने गेट पर तैनात सीआरपीएफ जवान को चपेट में ले लिया और रौंदते हुए पिलर से जा टकराई।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जवान वंशराज सिंह अभी एक सप्ताह पूर्व ही अपने गांव आए थे। वर्ष 2005 में रायपुर छत्तीसगढ़ से केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में भर्ती हुए थे। मृत जवान की दो पुत्री और एक पुत्र हैं।
देर शाम सीआरपीएफ के अधिकारी जवान का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। उनके बड़े भाई भक्तराज सिंह घर पर रहकर खेती किसानी का कार्य करते हैं। भाई के शव को देखकर उनके जुबान से कुछ भी नहीं निकल पा रहा था। ग्रामीण परिजनों को समझाने- बुझाने में जुटे थे। वाराणसी से आए सीआरपीएफ के जवानों ने अंतिम सलामी दी। परिजनों ने देर शाम जवान का अंतिम संस्कार कर दिया।