फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was chaos as soon as the body of the army constable reached

सेना के हवलदार का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम

Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as the body of the army constable reached
श्रीनगर के कूपवाड़ा में बीते 29 अक्तूबर को हृदयगति रुकने से सेना के हवलदार का निधन हो गया था। रविवार की शाम पार्थिव शरीर पैतृक गांव घटारो पहुंचते ही कोहराम मच गया। एसडीएम वीरबहादुर सिंह यादव और सीओ गौरव कुमार के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि देकर नमन किया। अपने लाल की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। वाराणसी से आए सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर देने के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देर शाम करीब साढ़े सात बजे लोग अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लेकर गाजीपुर श्मशान घाट के लिए निकल गए।
विज्ञापन

गांव निवासी सेना के जवान धीरेंद्र यादव वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में वह सेना की एमसी कोर रेजीमेंट में कूपवाड़ा में हवलदार के पद पर तैनात थे। बीते 29 अक्तूबर को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। 30 अक्तूबर को अधिकारियों ने इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को दी। इससे परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया। विधायक त्रिवेणी राम, सपा के विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, भाजपा के राज्यमंत्री प्रभुनाथ चौहान, सांसद अफजाल अंसारी तथा सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव सहित भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष गोरखनाथ राम के साथ जखनिया के एसडीएम वीरबहादुर सिंह यादव, सीओ भुड़कुड़ा गौरव कुमार भी दिवंगत के घर पहुंचे। पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी से पैतृक गांव शाम साढ़े पांच बजे पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पत्नी संगीता और छोटा भाई कृष्णा यादव के बिलखने से सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व धीरेंद्र यादव ने छोटे भाई कृष्ण यादव से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने भाई से बताया था कि अब डेंजरस एरिया में जाना है। वहां पर नेटवर्क की दिक्कत होती है। बीते 27 अक्तूबर को पत्नी से भी फोन पर बात कर अपना और बच्चों का विशेष ख्याल रखने को कहा था। इसबीच 29 अक्तूबर की सुबह धर्मेंद्र के मौत की सूचना परिवार के सदस्यों को मिली, कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed