फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was a stir in the village due to the arrest of Sadaqat in the Umesh Pal murder case.

Ghazipur News: उमेश पाल हत्याकांड में सदाकत की गिरफ्तारी से गांव में हलचल

Tue, 28 Feb 2023 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
There was a stir in the village due to the arrest of Sadaqat in the Umesh Pal murder case.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गांव में उसका किसी से कभी कोई लड़ाई - झगड़ा तक नहीं हुआ, न कोई आपराधिक रिकार्ड है
बारा। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को लेकर गहमर कोतवाली के बारा गांव निवासी सदाकत खान को षड़यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ द्वारा सदाकत की गिरफ्तारी से उसका गांव सकते में है। हालांकि, बारा गांव स्थित उसके घर पर ताला लटका हुआ है। लेकिन ग्रामीणों की नजर लगातार उसके बंद मकान पर ही टिकी हुई है कि न जाने कब पुलिस उसके घर पर भी आ धमके।
सदाकत बारा इंटर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद इलाहबाद चला गया। वहां रहकर वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। गांव में उसका किसी से कभी कोई लड़ाई - झगड़ा तक नहीं हुआ है और न ही यहां कोई आपराधिक रिकार्ड है। गांव से इलाहबाद पढ़ाई करने गया एक सीधा-सादा लड़के का आखिर उमेश पाल डबल मर्डर से कैसे लिंक हो सकता है, इस सवाल ग्रामीणों में चर्चाओं विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि, सोमवार को सदाकत की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही गांव में पहुंची वैसे ही ग्रामीणों की नजर उमेश पाल हत्याकांड की अपडेट पाने के लिए समाचार माध्यमों पर टिक गई। मंगलवार को भी दिनभर गांव में सदाकत की गिरफ्तारी की ही चर्चा लोगों की जुबान पर रही। वहीं, उसके करीबियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि हत्याकांड में निर्दोषों को फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed