{"_id":"4886a993602583dba9435ce72649a87e","slug":"there-s-32-minutes-to-scare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत भरे रहे वो 32 मिनट..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत भरे रहे वो 32 मिनट..
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11:44 से 12:16 बजे के बीच करीब 32 मिनट
विज्ञापन
के अंतराल में दो बार आए भूकंप के तेज झटके से जिला पूरी तरह से कांप उठा।
भूकंप का पहला झटका करीब 1 मिनट तथा दूसरा झटका 10 सेकेंड तक महसूस किया
गया। इसके चलते दफ्तरों, दूकानों, अस्पतालों और घरों में भगदड़ मच गई। हर
कोई जान बचाने के लिए खुले में आ गया। बाजारों में भी लोग खुले में जुटे
रहे। वाहनों पर सवार लोग भी जहां-तहां ठहर गए। झटका महसूस होने पर स्कूलों
में मौजूद बच्चे भी घबराकर चिल्लाने लगे। हालांकि जान-माल की अभी तक कोई
क्षति नहीं हुई है। फिर भी भूकंप की वजह से हर ओर दहशत का माहौल है।
शनिवार को पूर्वाह्न 11:43 बजे तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन 11:44 बजे अचानक भूकंप आया। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब उन्हें धरती में कंपन महसूस हुई और आसपास की चीजें हिलतीं और गिरती दिखीं तो उन्हें भूकंप समझ में आ गया। इसके बाद जो जहां था, वहीं से अपनी जान बचाने के लिए खुले आसमान के नीचे भागने लगा। भगदड़ के बीच देखते ही देखते घर, आफिस और दूकान पूरी तरह से खाली हो गए।
बाजारों में खुले आसमान के नीचे लोगोें की भीड़ जमा हो गई। अस्पतालों से मरीज और उनके तीमारदार भी भागने लगे। भूकंप आने की वजह से और भीड़ जुटने की वजह से जहां-तहां वाहन रुक गए। स्कूलों में पढ़ रहे नौनिहाल भी भूकंप महसूस कर सहम कर चिल्ला उठे और कक्षों से भागते हुए बाहर आ गए।
उनमें दहशत का आलम यह था कि वह डर के कारण कक्षों में जाने को तैयार नहीं हो रहे थे। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी लेकिन इसी बीच करीब 12:16 बजे फिर भूकंप का झटका आ उठा। झटका महसूस होने पर फिर लोग थर्रा उठे और दोबारा भगदड़ मच गई। हालांकि भूकंप के झटके से जिले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जनमाल की क्षति भी बच गई है। भूकंप के झटके को लेकर लोग में अभी भी दहशत बनी हुई है।