फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There is no AC bad fan in the elderly ward, they are bringing it from home

वृद्धजन वार्ड में एसी खराब पंखे भी नहीं, घर से ला रहे

Sun, 14 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
There is no AC bad fan in the elderly ward, they are bringing it from home
जिला अस्पताल के वृद्ध जन वार्ड में खराब पड़ा एसी, वही अपने घर से पंखा लगाए तीमारदार। - फोटो : GHAZIPUR
शासन की ओर से जनपद में चिकित्सकीय सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर है। ऐसे ही शहर में जिला महिला अस्पताल से अलग जिला अस्पताल बनाकर स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार दिया गया। बावजूद इसके मरीजों को जिला अस्पताल में एसी, पंखा, पानी जैसी जन सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के गोरा बाजार स्थित जिला अस्पताल में अलग से पांच बेड का वृद्धजन वार्ड तो बनाया गया, लेकिन यहां महीनों से तीन एसी खराब पड़े हैं। उनकी जगह पंखे भी नहीं हैं। जिससे उसम और गर्मी से परेशान वृद्ध मरीजों के परिजनों को खुद ही पंखा की व्यवस्था करना पड़ रही है।
विज्ञापन

वृद्धजन वार्ड में बैटरी को भी खुले में रखा गया है। जो वार्ड के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे ही अस्पताल परिसर में कई जगहों पर बिजली के तार खुले हैं। कई शौचालयों की पाइप भी फट गई है। जिससे मलमूत्र बहकर बाहर निकल रहा है। जिससे आस-पास के वार्डों का माहौल दूषित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यहां दो हैंडपंप लगे हैं। लेकिन वह खराब पड़े हैं। जिससे मरीजों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ता है।
वृद्धजन वार्ड में एसी खराब होने की जानकारी नहीं है। उसे जल्दी ही ठीक करा दिया जाएगा।
- डा. आनंद मिश्रा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
मैं पिछले तीन दिन से अपने पड़ोसी मारकंडेय दूबे को लेकर वृद्ध जन वार्ड में लेकर भर्ती हुआ है लेकिन यहां इतनी गर्मी में इस कमरे का एसी नहीं चल रहा है और न ही पंखा लगा है। जिससे परेशान होना पड़ रहा है।

शोभनाथ यादव, तीमारदार
मैं खुद एक डॉक्टर का बेटा हूं आज जब अस्पताल में आया तो यहां पर एसी खराब है और जहां पर बेड है उसके ऊपर पंखा भी नहीं है जिससे गर्मी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संजय श्रीवास्तव, तीमारदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed