फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There is a risk of accidents due to the damaged power pole.

Ghazipur News: क्षतिग्रस्त बिजली के पोल से हादसे की आशंका

Mon, 12 Jan 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
There is a risk of accidents due to the damaged power pole.
सकलडीहा। बिजली का खंभा ट्रक के टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया है। दो दिन बाद भी निगम की लापरवाही के चलते अभी तक बदला नहीं गया है। इससे राहगीरों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। बाजार के व्यापारी भी पोल व बिजली के तार ठीक नहीं होने से डरे हुए हैं।
विज्ञापन


नोनार फीडर से चतुर्भुजपुर बाजार को बिजली आपूर्ति होती है। बाजार में व्यस्त मार्ग के किनारे हाईटेंशन लाइन का पोल चटकने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम पोल को बदलवाने में लापरवाही बरत रहा है। उनका कहना है कि पोल बिजली के तारों के सहारे लटका हुआ है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाजार में सुबह शाम ट्रक आते-जाते रहते हैं। खरीदारी करने के लिए भी ग्राहकों की भीड़ भी होती है। व्यापारी सुनील गुप्ता, शकील, धर्मेंद्र राय, रोहित मोदनवाल, सन्नी मोदनवाल आदि ने जिलाधिकारी की ध्यान आकृष्ट कराते हुए चटके पोल को बदलवाने व तार को ठीक करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि जेई व ठेकेदार को पोल बदलने का निर्देश दे दिया गया है। शीघ्र पोल बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed