{"_id":"db1b966080b00995e432326ac992a428","slug":"there-is-a-boom-in-the-market-of-diwali-chinese-hangings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली के बाजार में मची है चाइनीज झालरों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली के बाजार में मची है चाइनीज झालरों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
हर तरफ चल रहे बदलाव के दौर ने त्योहारों को भी बदल कर रख दिया है। दीवाली पर अब घरों को सजाने के लिए परंपरागत दीयों की जगह झालर, रोलेक्स और अन्य प्रकार के बिजली के उपकरणों की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है।
बाजारों में दूकानें तरह-तरह के सजावटी समान, चाइनीज झालर, शुभ दीपावली लिखे लैम्प आदि से सज गई हैं।
बाजार में चाइनीज झालरों के वेरायटियों की धूम मची है।
छोटी-छोटी ट्यूनिक बल्बों वाली, फूलों से सजी रंग-बिरंगी, पाइपदार, रोलेक्स वाली, दिए तथा मोमबत्ती आदि सभी शक्लों में चायनीज झालरें बाजारों में बिक रही हैं। इनकी कीमत 20 रुपए से लेकर 500 रुपये तक है। एक ही लडिय़ों में कई रंगों वाली झालरें भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं। इलेक्ट्रानिक दीए 70 से लेकर 150 रुपये तक, चाइना खुशबू वाली मोमबत्ती लाइट 30 से लेकर 150 रुपये तक में उपलब्ध हैं। मिश्रबाजार के व्यवसायी उत्तम श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार चाइनीज झालर तथा सजावटी सामानों की कीमतों में डेढ़ गुना तेजी आई है, जिस कारण उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हो रही है।