फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Theft of copper wire from a government tubewell solved; two interstate thieves arrested.

Ghazipur News: सरकारी नलकूप से काॅपर तार चोरी का खुलासा, दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Theft of copper wire from a government tubewell solved; two interstate thieves arrested.
गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के मगरखाई मोड़ से पुलिस ने शनिवार की रात सरकारी नलकूप से काॅपर तार चोरी करने वाले दो अतंरराज्यीय चोरों मंटू चौधरी और समरजीत ठाकुर उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों के पास 15 किलो 200 ग्राम काॅपर का तार बरामद किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि चौकी बारा प्रभारी उपनिरीक्षक इंदू कुमार तिवारी टीम के साथ बिहार सीमा के बारा कर्मनाशा नदी पुल के पास मौजूद थे। इलाके की निगरानी, चेकिंग और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे। साथ ही वाहनों की जांच कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि भतौरा गांव और दूसरे इलाकों में सरकारी व निजी ट्यूबवेल से तार काटकर चोरी की थी, उनमें से दो लोग, जिनकी पुलिस को तलाश थी, इस समय चोरी का कॉपर तार लेकर गांव मगरखाई जाने वाली सड़क पर खड़े हैं। सूचना पर सक्रिय टीम मौके पर पहुंची तो मगरखाई मोड़ पर एक बोरे पर दो संदिग्ध बैठे दिखाई पड़े। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के बक्सर जनपद के मुफस्सिल थाना के बनारपुर गांव निवासी मंटू चौधरी और समरजीत ठाकुर उर्फ राहुल बताया। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के साथ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed