फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   theft at the Gahmer post office in Ghazipur

थाने से महज सौ मीटर दूर डाकघर में चोरी

Mon, 04 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 04 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
theft at the Gahmer post office in Ghazipur
गहमर डाकघर में चोरी
गहमर थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित गहमर डाकघर के चैनल का ताला रविवार रात चारों ने तोड़ दिया। स्टांप, पार्सल और कैश डिलेवरी प्रपत्र उठा ले गए। कुछ कागजात फाड़कर फेंक दिया। डाकघर का कैश थाने के लाकर में जमा था, अन्यथा चोर रुपये भी उठा ले जाते।
विज्ञापन


पोस्टमास्टर ने घटना की सूचना थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गहमर डाक घर के चारों तरफ बाउंड्री है। चोरों ने रात में डाकघर की बाउंड्री लांघकर पिछले गेट के चैनल का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दरवाजा तोड़कर रिकार्ड रूम में घुसे चोर अलमारी में रखे 1100 रुपये का स्टांप, कैश ऑन डिलेवरी (सीओडी), पार्सल उठा ले गए और कई जरूरी कागजात फाड़कर फेंक दिया। पोस्टमास्टर राजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को जब सुबह 10 बजे वह शाखा खोलने के लिए पहुंचे तो पीछे के चैनल का ताला और रिकार्ड रूप का दरवाजा टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उन्होंने शनिवार को ही 18 लाख रुपये कैश थाने के लॉकर में जमा कर दिया था अन्यथा चोर रुपये भी उठा ले गए होते। चोरों ने डाकघर में लगे कंप्यूटर से छेड़छाड़ नहीं की है नहीं तो काफी नुकसान हो सकता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed