फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The youth who drowned while filling the Ganges water was not found even on the second day

गंगा जल भरते समय डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

Wed, 24 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The youth who drowned while filling the Ganges water was not found even on the second day
कोतवाली क्षेत्र के बच्छलकापुरा गांव स्थित घाट पर गैलन में गंगा जल भरते समय पैर फिसलने से नदी में डूबे युवक का पता दूसरे दिन बुधवार को नहीं चला। जबकि पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस पूरे दिन तलाश में जुटी रही। परिजन विभिन्न घाटों के किनारे युवक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मालूम हो कि यूसुफपुर के मछली बाजार मुहल्ला निवासी मुजाहिद उर्फ ओसामा (18) दो मित्रों जाहिद एवं वाजिद के साथ गंगा जल लेने बच्छलकापुरा घाट गया था। वहां वह पीपा पर बैठ गैलन में जल भरने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। घाट पर खड़े युवक के मित्र उसे डूबता देख चीखने-चिल्लाने लगे थे। जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते युुवक डूब चुका था। मौके पर पहुंचे मछुवारे घटना स्थल पर पहुंचे युवक की तलाश में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरी तरफ घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डलवाकर तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन भी पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी रही, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed