फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The youth released on bail was shot by masked men

जमानत पर छूटे युवक को नकाबपोशों ने गोली मारी

Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The youth released on bail was shot by masked men
जमानियां क्षेत्र के मथारे गांव स्थित नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की देर रात मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने खिदिरपुर गांव निवासी इरफान खां को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। संयोग रहा कि गोली युवक के बाएं हाथ के कोहनी में लगक र निकल गई। ग्रामीणों ने घायल इरफान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इरफान छेड़खानी के आरोप में जेल में था और 26 सितंबर को जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन

इरफान खां (26) अपनी बाइक से घर जा रहा था, तभी नहर पुलिया पर पहले से बैठे बदमाशों ने रोक उससे गाली गलौज करने लगे। अभी वह कुछ समझ पाता तब तक विवाद कर रहे बदमाश उस पर असलहे से फायर कर मौके से फरार हो गए। संयोग से गोली उसके बाएं हाथ के कोहनी में लगी और हाथ में सुराख करते हुए बाहर निकल गई।
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में नीचे गिरे इरफान को आनन-फानन में ग्रामीणों ने कस्बा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। यह घटना प्रेम प्रपंच को लेकर बताई जा रही है। वहीं गोली मारने वाले भी गांव के ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि गोली से घायल इरफान बीते 19 जनवरी को छेड़खानी के आरोप में जेल में बंद था और 26 सितंबर को ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने बताया कि घटना कि तहरीर परिजनों द्वारा दी गई है। जिसके आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed