फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The youth are running Hameed Setu as a track

हमीद सेतु को ट्रैक मान युवा लगा रहे दौड़

Thu, 15 Jul 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The youth are running Hameed Setu as a track
सुहवल। हमीद सेतु को ट्रैक मानकर युवा कामयाबी के लिए दौड़ लगा रहे हैं। ऐसा नजारा रोजाना सुबह और शाम को देखा जा सकता है। कई गांव के दर्जनों युवा पुल पर दौड़ते नजर आते हैं। सेना और पुलिस की आगामी भर्ती रैली के लिए यह अपना पसीना बहाने में जुटे हैं। गांवों में खेलकूद की बुनियादी सुविधाएं नदारद रहने के कारण इन युवाओं ने अभ्यास के लिए हमीद सेतु को ट्रैक बनाया है। जिले के समनापुर, मोहम्मदपुर, मिरदादपुर, बंजारीपुर, खालिसपुर बवाड़े, धावां शरीफ आदि गांव के दर्जनों युवा सेना एवं पुलिस में शामिल होने का जज्बा पाले हैं। युवाओं का कहना है कि सेना में भर्ती होकर वह भी देश की सेवा करना चाहते हैं। लद्दाख की गलवां घाटी में चीन के सैनिकों के साथ कुछ सप्ताह पहले हुई झड़प को याद कर युवा पड़ोसी दुश्मन देश के दांत खट्टे करने को आतुर हैं। अभ्यास के साथ ही युवा कोचिंग संस्थानों में अध्ययन भी करते हैं। भर्ती की तैयारी करने वाले युवा लंबी दौड़ के अलावा 100, 200, 400 मीटर दौड़ के साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद, बीम एवं स्ट्रेचिंग की एक्सरसाइज कर अपने को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान शरीर स्वस्थ रखने के लिए चना, सोयाबीन, बादाम, जूस, प्रोटीन, दूध, दही, दलिया और ग्लूकोज आदि को लेकर अपने स्टेमिना को बनाए रखने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed