फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man reached the bridge, parked the bike and jumped into the Ganges

Ghazipur News: पुल पर पहुंचा युवक, बाइक खड़ी की और कूद गया गंगा में

Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The young man reached the bridge, parked the bike and jumped into the Ganges
फोटो
विज्ञापन

-पुल पर खड़ी बाइक से मिले कागजात के आधार हुई पहचान

-वाराणसी से गोताखोरों को बुलाकर तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के रामकरन सेतु से शनिवार की दोपहर एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त की। इधर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
दिन में करीब 1. 30 बजे रामकरन सेतु से राहगीरों का आवागमन जारी रहा। इस दौरान बाइक सवार एक युवक पुल पर पहुंचा और कुछ देर खड़ा रहा। इसके बाद बाइक खड़ी करके गंगा में कूद गया। यह देख राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर गंगा तट पर मौजूद मल्लाहों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इधर सूचना पर पहुुंची पुलिस ने बाइक में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान डहरा खुर्द गांव निवासी प्रवीण यादव (32) के रूप में की। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे युवक के पिता जवाहर यादव ने चप्पल और बाइक से युवक की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि हसनपुर डगरा स्थित दवा की दुकान पर हाथ बंटाता था। उसका इलाज भी वाराणसी से चल रहा था। घर से खाना खाने के बाद वह दवा लेने सैदपुर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। वह तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था।

फिलहाल पुलिस वाराणसी से गोताखोरों को बुलाकर तलाश में जुटी हुई थी। इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। वाराणसी से गोताखोर की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed