फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man gave his life by hanging

फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान

Tue, 24 Aug 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging
थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में मंगलवार को एक युवक ने मकान की छत की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, लोग परिजनों को सात्वंना देकर शांत करने में जुटे रहे। सुखडेहरा गांव निवासी अंकित पटेल (21) के माता-पिता सुबह गांव के बाहर डेरा पर चले गए थे। इधर दो छोटे भाई भी पढ़ाई करने के लिए विद्यालय चले गए। शाम पांच बजे जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो युवक का शव छत की कुंडी से लटकता देख चिखने- चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की दरवाजे पर भीड़ जुट गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाया। इधर घटना की सूचना मिलते ही शाम सात बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। परिजनों के पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed