फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man died in suspicious circumstances

Ghazipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Sat, 03 Jun 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो डूमडेरवा स्थित ससुराल में करीब दो माह से पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे एक युवक की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इधर पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों के रोने- बिलखने से मुहल्ले में चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

मरदह थाना क्षेत्र के बहुतरा गांव निवासी राम लखन बांसफोर (36) करीब दो माह से बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो डूमडेरवा में पत्नी और बच्चे के साथ रह रहा था। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे राम लखन बांसफोर को उसके गांव बहुतरा से दो लोग बाइक से लेने आए और उसे लेकर सलामतपुर की तरफ चले गए। पत्नी रीता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया पति रात करीब आठ बजे जब घर वापस आए हैं तो पूरी तरह से लड़खड़ा रहे थे। वे बिना खाना पानी के ही चारपाई पर सो गए। रात करीब 11 बजे नींद खुली तो देखा कि पति के मुंह से झाग निकल रहा है। भाई और आस-पास के लोगों के साथ उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद लेकर आई। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रीता देवी ने आशंका जताई कि पति को जो लोग बाइक पर बैठा कर ले गए थे, उन्हीं लोगों ने कोई नशीला पदार्थ खिला दिया है, जिससे उनकी मौत हुई है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मां मालती देवी, पिता रामवृक्ष बासफोर, पुत्री काजल और पुत्र गोलू, सुनील के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई। रामवृक्ष बांसफोर मजदूरी करके परिवार का जीविकाेपार्जन करता था।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से मिली तहरीर पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। साथ ही आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
इनसेट
चुनाव के समय ही आया था ससुराल
कासिमाबाद। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामवृक्ष बांसफोर नगर पंचायत चुनाव जब शुरू हुआ तभी से बहादुरगंज के वार्ड नंबर दो डूमडेरवा मोहल्ला स्थित ससुराल में रह रहा था। मृतक के साले की पत्नी चंदा देवी भाजपा से सभासद का चुनाव लड़ी और जीत गई हैं। उसी समय प्रचार प्रसार के लिए वह आया था। इधर पुलिस भी युवक के मौत की गुत्थी सुलझाने के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed