फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man beat his mother and sister-in-law

Ghazipur News: युवक ने मां और भाभी को पीटा

Mon, 16 Feb 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The young man beat his mother and sister-in-law
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती लोदीपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पुत्र ने अपनी विधवा मां और भाभी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपी पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि चांदपुर नई बस्ती (लोदीपुर) निवासी जयमाला पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र आकाश पांडेय मनबढ़ किस्म का है। वह आए दिन मारपीट करता है। पुत्र के इसी अत्याचार से तंग आकर और डर के कारण पीड़िता बहू के साथ अपनी पुत्री पूजा पांडेय के घर इलाहाबाद चली गई थीं।
विज्ञापन

बीते 13 फरवरी को जब वह वापस लौटीं, तो आकाश ने फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीटकर घायल कर दिया था। वहीं 15 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे उसने फिर से मारपीट की, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी आकाश पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed