फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The world benefited from the messages of Lord Buddha

भगवान बुद्ध के संदेशों से दुनिया का हुआ कल्याण : परमानंद

Sat, 03 Feb 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The world benefited from the messages of Lord Buddha
जमानिया। सम्राट अशोक क्लब की ओर से शुक्रवार को लटिया गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लटिया महोत्सव का आयोजन किया गया। भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती पर सम्राट अशोक क्लब के 28वीं संगीति मनाई गई। जिसमें नेपाल से सम्राट अशोक महान की पुत्री राजकुमारी चारुमती के वंशज परमानंद शाक्य और पुत्रवधू अनिता शाक्य ने शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से आए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नेपाल से पहुंचे परमानंद शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेशों ने दुनिया का कल्याण किया है। सम्राट अशोक क्लब भगवान बुद्ध के संदेशों एवं सम्राट अशोक के लोक कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचा रहा है जो सराहनीय है।
विज्ञापन

अनीता शाक्य ने कहा कि किसी भी देश का संविधान राष्ट्र की एकता और अखंडता एवं आपसी भाईचारा को अपने कार्यों एवं बयानों से अपमानित या खंडित करने की इजाजत नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सच्चिदानंद मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय धर्मग्रंथ के रूप में पढ़ना चाहिए। आपसी भाईचारा और अखंडता के लिए इसी धर्मग्रंथ की जरूरत है। आयोजन समिति के अध्यक्ष धनंजय मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान की मूलभावना का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस दौरान लटिया महोत्सव में आयोजित मेले का लोगों ने लुफ्त उठाया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मधु सिंह‚ संजय प्रसाद‚ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, तहसीलदार देवेंद्र कुमार, बीडीओ यशवंत राव‚ डॉ. रविंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था रही दुरूस्त

जमानिया। विभिन्न प्रांतों से परिवार संग आए लोगों ने पैदल चलकर जमानिया नगर से लटिया गांव तक की चार किलोमीटर की दूरी तय की। शाम तक लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गई थी, ताकि चार पहिया वाहनों के प्रवेश को वर्जित रखा गया था। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed