फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The work done by Hamna in the field of education is exemplary

Ghazipur News: महामना ने शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया वह अनुकरणीय

Sun, 25 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The work done by Hamna in the field of education is exemplary
सैदपुर में आयोजित अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस समारोह में उपस्थित राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभ - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महामना ने शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया वह अनुकरणीय है। अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति में एक अच्छे राजनेता के साथ एक उच्च कोटि के कवि के रूप में भी याद किए जाएंगे। डॉ. विकास सिंह ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय का योगदान शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र के लिए बराबर रहा। प्रो. उमाशंकर ने कहा कि जीवन और कर्म की शुचिता महामना को विलक्षण बनाती है। अटल बिहारी वाजपेई ने इस देश को सशक्त बनाने के लिए जय विज्ञान का नारा दिया। इस अवसर पर राधेश्याम कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किया। एमएलसी कार्यालय पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व पीएम के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि श्रद्धेय अटल इस देश में सुचिता और सुशासन के महानायक थे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव, प्रमुख राजन सिंह, पूर्व प्रधान अजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। औड़िहार : यहां आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी देश के सर्वमान्य नेता थे। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का अनुसरण विरोधी पार्टी के लोग भी किया करते थे। भाजपा के जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके हृदय की विशालता आज भी जीवंत बनी है। भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश संगठन मंत्री रामतेज पांडेय ने कहा कि उनके रास्ते का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अखिलेश कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह एवं संचालन प्रवेश सिंह ने किया। नवीन कुमार अग्रवाल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed