फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The woman who was hit by the train was from Mau

Ghazipur News: मऊ की थी ट्रेन की चपेट में आने वाली महिला

Mon, 29 May 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The woman who was hit by the train was from Mau
थाना क्षेत्र के अमारी रेलवे ट्रैक के किनारे तीन दिन पूर्व मिले एक विवाहिता के शव की शिनाख्त शनिवार की देर शाम परिजनों ने मर्चरी हाउस पहुंचकर की। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालूम हो कि अमारी रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जब- तक आस-पास के लोग पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का काफी प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। ऐसे में पुलिस ने महिला के शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया था।
विज्ञापन

तीसरे दिन मृतका की शिनाख्त मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सेचूई बलभद्र गांव निवासी कंचन देवी (45) पत्नी रामाश्रय राम के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर पर मामूली कहासुनी के बाद किसी से कुछ कहे बिना ही वह निकल गई थी। इधर शव को देखकर परिवार की महिलाएं दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगी। मृतका के चार पुत्र है, जिसमें एक की शादी हो चुकी है। मृतका के पति रामाश्रय राम मेहनत मजदूरी करके जीविका चलाते हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मृतका की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed