फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The woman lodged an FIR against 11 people

Ghazipur News: महिला ने 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Sat, 04 Apr 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The woman lodged an FIR against 11 people
गंगौली। नोनहरा क्षेत्र के चकमसूद मुड़ेरा गांव की एक महिला ने खेत की मेड़ काटकर भूमि कब्जा करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बृहस्पतिवार की देर शाम 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि चकमसुद मुंडेरा गांव निवासी पीड़िता उषा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 मार्च को गांव के ही कुछ लोगों ने उनके खेत की मेड़ (डांड़) को काटकर फेंक दिया है और भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारने के लिए घर तक पहुंच गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed