फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The woman jumped in the Ganges, the sailors saved

गंगा में महिला ने लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया

Thu, 26 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
The woman jumped in the Ganges, the sailors saved
जमानियां धरम्मरपुर सेतु से छलांग लगाने के बाद गंगा नदी से निकाल कर बाहर लेटाई गई महिला का इलाज कर? - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जमानिया-धरम्मरपुर सेतु से बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दिया। आसपास मौजूद मल्लाहों ने यह देख काफी मशक्कत के बाद महिला को बचा लिया। पुलिस ने महिला का नाम पता दर्ज कर समझा बुझाकर उसे उसके पुत्र के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के जेवर गांव निवासी उषा देवी (50) अपने घर से किसी को बिना बताए जमानिया - धरम्मरपुर सेतु पर पहुंच गई। इधर मां को घर पर न देख उसका पुत्र चंचल यादव भी उसके पीछे तलाश करते आ रहा था। इसी बीच महिला ने सेतु से रेलिंग पर चढ़ कर गंगा नदी में कूद गई। आसपास के लोगों ने महिला के छलांग लगाने के बाद पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। वहीं महिला को आसपास मौजूद लोगों ने मल्लाहों की सहायता से पानी से बाहर निकाला। तबतक जानकारी होने पर पीएचसी के चिकित्सक डॉ. रुद्रकांत सिंह भी गंगा घाट पहुंचे और महिला का प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान महिला का पुत्र चंचल भी मौके पर पहुंच गया और मां को देखकर रोने लगा। इस दौरान वह कई बार बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मौजूद डॉक्टर ने उसका भी इलाज किया। करीब एक घंटे बाद जब दोनों को आराम मिला तो पुलिस ने दोनों का नाम पता लिख कर छोड़ दिया। पुत्र चंचल ने बताया कि उसकी माता उषा दिमागी रूप से कुछ कमजोर है और आज सुबह बिना बताए ही यहां चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed