फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The winning players were welcomed at the Meghbaran Stadium

विजेता खिलाड़ियों का मेघबरन स्टेडियम में हुआ स्वागत

Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The winning players were welcomed at the Meghbaran Stadium
बांग्लादेश के ढाका में हुए एशियन हाकी चैंपियन ट्रॉफी में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ी एवं करमपुर गांव के राजकुमार पाल का घर लौटने पर मेघबरन स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा पूर्वांचल केसरी उदयवीर यादव, बाल केसरी बृजेश यादव एवं रोशन यादव का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर हाकी खिलाड़ी राजकुमार पाल ने कहा कि खिताब न जीत पाने का मलाल जरूर है लेकिन हमारा प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला दक्षिण कोरिया से हुआ जिसमें हम लोग दो-दो गोल की बराबरी पर रहे। दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से रौंद दिया। जबकि तीसरे मैच में हमने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस दौरान मेघबरन स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ठाकुर, अधिवक्ता आलोक सिंह, दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल अनौनी के डाइरेक्टर आशुतोष कुमार सिंह एवं मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed