फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The wife's brother and his friends attacked the young man with deadly weapons.

Ghazipur News: पत्नी के भाई ने साथियों के साथ युवक पर किया जानलेवा हमला

Wed, 26 Nov 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The wife's brother and his friends attacked the young man with deadly weapons.
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में सोमवार की शाम पत्नी की विदाई कराने गए एक युवक पर उसके साले ने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को पीड़ित ने सास समेत तीन के खिलाफ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सुहवल निवासी मनोज यादव ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को पत्नी ज्योति की विदाई कराने राघोपुर ससुराल गया था। परिजनों ने विदाई की अनुमति दे दी और मनोज ने पत्नी को गाड़ी में बैठा लिया। वह ड्राइविंग सीट पर बैठा तभी उसका साला बैजू यादव अपने पांच- छह साथियों के साथ वहां आ धमका और उसे कार से बाहर खींच लिया। इसी दौरान बैजू और उसके साथी सोनू यादव ने धारदार चाकू और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सिर और हाथ पर गंभीर चोट आई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। होश आने पर पीड़ित ने अपने छोटे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा। पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान उसकी पत्नी और सास ने भी उसके भाई को धमकी देते हुए कहा कि अगर नहीं भागे तो तुम्हारा भी यही हाल होगा। पीड़ित का आरोप है कि उसकी सास पार्वती देवी ने विदाई के बहाने उसे घर बुलाकर पूर्व तैयारी से षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या कराने के फिराक में थी। पीड़ित की तहरीर पर सास पार्वती देवी, साला बैजू यादव, सोनू यादव और अज्ञात पांच से छह के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सास सहित तीन और पांच से छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed