फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The wedding procession returned without getting married as mineral water was not available

Ghazipur News: मिनरल वॉटर नहीं मिलने पर बिना शादी के लौटी बरात

Fri, 18 Apr 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession returned without getting married as mineral water was not available
रेवतीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात बरातियों को मिनरल वॉटर नहीं मिलने पर बिना शादी के ही बरात लौट गई। पुलिस के सामने वर और कन्या पक्ष समझौते के बाद लौट गए। इस मामले को लेकर ग्रामीण बृहस्पतिवार को चर्चा करते रहे। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात बुधवार को रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। द्वारचार और जयमाला के बाद बरातियों ने पंडाल में बंद बोतल (आरओ) पानी की मांग की। लड़की पक्ष ने हैंडपंप का पानी उपलब्ध होने की बात कही।
विज्ञापन

इससे नाराज बरातियों ने कहासुनी शुरू कर दी। इस बीच कन्या पक्ष वालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया मामला और बिगड़ गया। बरातियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर जाकर दूल्हे को मुक्त कराया गया। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन बता नहीं बनी। बरात बिना शादी के ही लौट गई। किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed