फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The weather became pleasant due to rain

Ghazipur News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Sun, 23 Apr 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain
गाजीपुर। गर्मी और तपन के बीच रविवार की शाम को जनपद में बदरा ने जमकर बरसे। शाम करीब चार बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक गरज और चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान हवाएं भी चल रही थीं। इससे शाम काफी सुहाना हो गया। मौसम में ठंडक आने के बाद लोगों को काफी राहत मिला।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े की 42-43 डिग्री की तपीश के बाद मौसम ने अचानक करवट बदला है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लोग पार्क, अमृत सरोवरों और खुले में जाकर ठंडी हवाओं और शानदार मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 25 अप्रैल तक ऐसा गर्मी और तपन के बीच बारिश होने की संभावना है। लेकिन आगे तेज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, रविवार को जनपद में करीब एक मिली मीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मध्यम बादल छाए रहने की संभावना के साथ कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवा औसत 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।

कृषि वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि मौसम में फलदार वृक्षों व वानिकी पौधों को लगाने के लिए उचित दूरी पर एक मीटर गहरा व एक मीटर व्यास के गड्ढे बना कर तैयार कर लेना चाहिए। टमाटर की फसल में फल छेदक कीट से बचाव के लिए खेतों में रोग जनित फलों व पौधों को अलग कर देना चाहिए। साथ ही अन्य पौधों को रोग के प्रकोप से बचाने के लिए स्पिनोसेड 48 ईसी एक मिली दवा को चार लीटर पानी की दर से मिलाकर मौसम साफ रहने पर छिडकाव करना चाहिए। इसी प्रकार, दुधारू पशुओं को दिन में छायादार स्थान पर सुरक्षित रखें तथा अधिक मात्रा में पानी पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed