फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The way is clear for the unopposed formation of the new executive committee.

Ghazipur News: नई कार्यकारिणी के निर्विरोध गठन का रास्ता साफ

Mon, 27 Oct 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The way is clear for the unopposed formation of the new executive committee.
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के 30 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए अंतिम दिन तक किसी भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन वापस न लिए जाने के कारण नई कार्यकारिणी के निर्विरोध गठन का रास्ता साफ हो गया है। नव गठित कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर निधिपति सिंघानिया, उपाध्यक्ष पद पर राकेश मिश्रा, सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, संयुक्त सचिव पद पर उमर मुस्तफा हसन एवं कोषाध्यक्ष के पद पर सचिन आनंद शुक्ला का निर्विरोध चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त एसोसिएशन की गवर्निंग काउंसिल के स्वीकृत दो पदों पर गाजीपुर के संजीव कुमार सिंह एवं कानपुर के डॉ. संजय कपूर का निर्विरोध चयन किया गया। इनकी तरफ से यूपी टी-20 लीग का संचालन भी कराया जाएगा। वर्तमान में एपेक्स काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी के अतिरिक्त 11 सदस्यीय एपेक्स काउंसिल की आधिकारिक घोषणा 30 अक्तूबर को कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया अब मात्र औपचारिकता ही है। चुनाव अधिकारी की ओर से प्रत्याशियों की सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। पोर्टल पर सूची आते ही संजीव कुमार सिंह के निर्विरोध गवर्निंग काउंसिल का सदस्य बनाए जाने से जिले तथा मंडल के खिलाड़ियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed