फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The water of Maha Kumbh reached the public distribution took place

Ghazipur News : महाकुंभ का जल पहुंचा जनता के बीच, हुआ वितरण, धार्मिक माहौल नजर आया

Tue, 11 Mar 2025 06:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 11 Mar 2025 06:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार महाकुंभ का जल गाजीपुर पहुंचा और जनता ने इस जल को पाकर धार्मिक भाव बयां किया। बता दें कि जो लोग किसी कारणवश प्रयाग नहीं जा पाए पुण्य उनसे छूट न जाए लिहाजा इस प्रयास को किया गया।
 

विज्ञापन
The water of Maha Kumbh reached the public distribution took place
महाकुंभ का पवित्र जल पहुंचा जनता के बीच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाकुंभ 2025 के समापन उपरांत सरकार की मंशा के अनुसार महाकुंभ से प्रयागराज संगम का पवित्र गंगाजल गाजीपुर भिजवाया गया था । जिसे आज दिनांक 11.03.2025 को प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स एवं फायर सर्विस के जवानों के द्वारा महुआ बाग एवं मिश्र बाजार  में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया ।

विज्ञापन


महाकुंभ में लगभग 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, करोड़ों लोग किसी ना किसी वजह से महाकुंभ में स्नान करने से वंचित रह गए ऐसे में सरकार ने लोगों को गंगाजल से स्नान करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए अलग-अलग जिले में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से गंगा जल भेजा गया है।
विज्ञापन


इसमें ही जनपद गाजीपुर से महाकुंभ में ड्यूटी पर गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी में महाकुंभ का लगभग 2500 लीटर गंगाजल भेजा गया । जिसका लगातार शहर के विभिन्न स्थानों पर अधिक से अधिक लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed