फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The walls of government schools will tell the stories of successful women

सरकारी स्कूलों की दीवारें बताएंगी कामयाब महिलाओं के किस्से

Fri, 10 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The walls of government schools will tell the stories of successful women
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों की एक दीवार अब सफल महिलाओं को समर्पित की जाएगी। इस दीवार पर रानी लक्ष्मीबाई से लेकर सावित्रीबाई फुले, कल्पना चावला और उड़नपरी पीटी ऊषा सरीखी महिलाओं के संघर्ष की गाथाएं अंकित की जाएगी। इससे गांव और कस्बों में रहने वाली लड़कियों को भी उनके जैसा बनने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने इस बात के निर्देश जारी किए हैं कि स्कूल की एक दीवार पर महिलाओं के संघर्ष की कहानियों को पेंट किया जाएगा। मिशन शक्ति फेज-दो के तहत प्रदेश सरकार ने यह पहल की है। मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम की मुहिम में इस नई पहल को शामिल किया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 30 जून तक विद्यालयों की एक दीवार को इस तरह बनाया जाएगा ताकि साहस, वीरता, स्वाभिमान, सेवा और त्याग आदि गुणों की शिक्षा विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को मिल सके। दीवार पर विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त महिलाओं की जीवन गाथा को प्रदर्शित करती हुए कहानियां, चित्र और स्लोगन आदि उकेरे जाएंगे। बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय खुलते ही इसका अनुपालन सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा करा लिया जाएगा। मौधा संवाददाता के अनुसार सैदपुर शिक्षा क्षेत्र में 174 विद्यालय संचालित हैं। इसमें 111 प्राथमिक, 22 उच्च प्राथमिक तथा 41 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें 33 हजार बच्चे पढ़ते हैं। बीआरसी के एआरपी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि विभाग के इस प्रयास का फायदा विद्यालयों के अलावा अन्य किशोरियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed