फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The victory of the hockey team engulfed the Meghbaran Stadium

हाकी टीम की जीत से मेघबरन स्टेडियम में छाई रही खुशी

Thu, 05 Aug 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The victory of the hockey team engulfed the Meghbaran Stadium
टोक्यो में आयोजित ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम के शानदार प्रदर्शन को लेकर पूरा देश जश्न डूबा है। इस जीत से गाजीपुर के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हाकी स्टेडियम में खुशी का ठिकाना नहीं है। ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हाकी टीम में करमपुर में हाकी का गुर सीखने वाले ललित कुमार उपाध्याय भी शामिल हैं। टीम में फारवर्ड और मिड फील्डर दोनों के माहिर ललित कुमार उपाध्याय का नाम जब ओलंपिक में जाने वाली भारतीय हाकी टीम के सदस्य के रूप में सामने आया था तो उस समय भी करमपुर में जश्न का माहौल था।
विज्ञापन

ललित अपने प्रशिक्षण काल के कई वर्ष करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में बिताये हैं। वे मेघबरन महाविद्यालय के स्नातक के छात्र भी रह चुके हैं। वहीं, भारतीय टीम ने पूरे 41 वर्षों बाद हाकी ओलंपिक का कास्य मेडल जीतकर अपने देशवासियों का सीना चौड़ा कर दिया है। ऐसे में करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में प्रशिक्षु, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। ललित कुमार उपाध्याय को भारतीय हाकी टीम का हिस्सा बनने को क्षेत्र के लोगों ने मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. ठाकुर तेजबहादुर सिंह के त्याग और परिश्रम का प्रतिफल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed