{"_id":"6851aad5a001e3a90c072eb3","slug":"the-valour-of-maharaj-suheldev-is-unique-anil-rajbhar-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-134449-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराज सुहेलदेव का पराक्रम अद्वितीय : अनिल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराज सुहेलदेव का पराक्रम अद्वितीय : अनिल राजभर
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर के आवास पर मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस मनाया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं पर ऐसी नकेल कसी कि 175 वर्ष तक कोई दुश्मन भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सका। सनातन धर्म और राजभर समाज की मर्यादा की रक्षा के लिए उनका पराक्रम अद्वितीय है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराजा सुहेलदेव के गौरव को नई ऊंचाई मिली। लखनऊ में प्रतिमा स्थापना, सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन, डाक टिकट, संग्रहालय तथा अब बहराइच में आदमकद प्रतिमा का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें महाराजा के नाम को हाशिये पर रखती थीं, जबकि भाजपा शासन ने उनकी पहचान को वैश्विक गरिमा प्रदान की है।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने स्मृति-चिन्ह भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजेश सोनकर, उमाशंकर यादव, धर्मवीर भारद्वाज, मनोज यादव, अनिल पांडेय, सर्वानंद उर्फ झुन्ना सिंह, प्रधान संदीप जायसवाल आदि मौजूद थे।