फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The true tribute is to adopt the ideals of Ahilyabai and imbibe her character in behavior

Ghazipur News: अहिल्याबाई के आदर्शों को अपनाकर चरित्र व्यवहार में उतारना सच्ची श्रद्धांजलि

Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The true tribute is to adopt the ideals of Ahilyabai and imbibe her character in behavior
गाजीपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर मनाई गई। इस अवसर पर 21 मई से लगातार पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में चलाए जा रहे कार्यक्रमों का समापन भी किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन चरित्र, कार्य व्यवहार 300 वर्ष बाद भी जीवंत एवं प्रासंगिक है। निश्चित रूप से वह देश की धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की धरोहर हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके जीवन आदर्शों को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन लोक कल्याण एवं राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित था। पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय ने कहा कि उन्हें पुण्य श्लोक की उपमा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व का ही परिचायक है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रसन्न मन से किया गया कार्य साधना बन सकती है और साधना हमेशा सफल होती है। कार्यालय पर स्मृति अभियान में 8 से 15 और 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सफल छह विजेताओं तनिष्क बरनवाल, सपना मिश्रा, ऋषिकांत, खुशबू चौरसिया, आयुष कुशवाहा और अनामिका कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शोभनाथ यादव, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, बृजनंदन सिंह, साधना राय, विनोद अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किया। इसके अलावा रामनरेश कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रुद्रा पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्मृति अभियान के संयोजक श्यामराज तिवारी और आभार कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र श्रीवास्तव ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed