फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The three-day Maha Rudrabhishek ceremony will begin today with a procession carrying sacred water pots

Ghazipur News: तीन दिवसीय महा रुद्राभिषेक आज से, कलश यात्रा से शुरू होगा आयोजन

Tue, 10 Feb 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The three-day Maha Rudrabhishek ceremony will begin today with a procession carrying sacred water pots
गाजीपुर। बभनौली स्थित पौराणिक महत्व वाले बिछुड़ननाथ धाम पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का पूजन-अर्चन और महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को मुक्तिकुटी से बिछुड़ननाथ मंदिर तक कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन तीन दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा साध्वी लक्ष्मीमणि शास्त्री और नीलमणि शास्त्री ने बताया कि इस तीन दिवसीय महा रुद्राभिषेक में सभी जाति और आयु वर्ग के युवाओं को यजमान बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। नीलमणि शास्त्री ने बताया कि रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रतिदिन देश के सुप्रसिद्ध महामंडलेश्वर, आचार्यगण और कथावाचक सत्संग करेंगे। अंतिम दिन 13 फरवरी को शाम 6 बजे से काशी रंगमंच कला परिषद सिधौना की अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लीला टीम द्वारा शिव-पार्वती विवाह की झांकी और सीता स्वयंवर की लीला प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

गंगा मिट्टी से बने शिवलिंग, 108 का निर्माण करेंगे श्रद्धालु
लक्ष्मीमणि शास्त्री ने बताया कि 10 से 12 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शिवभक्त अपने हाथों से 108 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करेंगे। पूजन सामग्री धाम परिसर में श्रद्धालुओं को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। धाम में विश्व कल्याणार्थ गंगा मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री करेंगे शुभारंभ, कई राज्यों से आएंगे श्रद्धालु
मंगलवार को सुबह खाद्य सुरक्षा एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में शिवभक्त श्रद्धालुओं के आने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed