{"_id":"cccbc0ef757312ec25bebd2dd9538c70","slug":"the-threat-to-bridge-the-rift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल में पड़ी दरार से खतरे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल में पड़ी दरार से खतरे की आशंका
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर अब्दुल हमीद सेतु के ज्वाइंटर में दोबारा पड़ी दरार अभी जस की तस है।
विज्ञापन
पुल पर लगातार ओवरलोड वाहनों के गुजरने की वजह से दरार बढ़ती जा रही है। सेतु
के ज्वाइंटर नंबर-14 के पास कुछ दिनों पहले करीब 20 सेंटीमीटर की दरार पड़
गई थी।
पांच फीट के दायरे में पड़ी इस दरार को विभाग की ओर से छह दिन बाद ठीक कराया गया। हालांकि इसकी मरम्मत कराने के नाम पर महज औपचारिकता ही निभाई गई। इसका परिणाम यह रहा कि उसी जगह पर एक बार फिर से दरार पड़ गई है। ओवरलोड वाहनोें के लगातार संचालन के दबाव से दरार बढ़ती जा रही है।
ज्वाइंटर के दोनों तरफ से स्लेब के आपस में टकराने से कंपन बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो इसकी बेयरिंग खिसकने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के अधिशासी अभियंता हरिश्चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि लखनऊ स्थित ब्रिज कारपोरेशन से बातचीत की गई है। मरम्मत कार्य शुरू होने में कुछ दिन लगने की संभावना है। उन्होंने चेताया कि अगर ओवरलोड वाहनोें के संचालन पर रोक नहीं लगी तो किसी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। बताया कि वह इस संबंध में जिलाधिकारी से भी मिले है।