{"_id":"651b059e5159ac094d0dd8e6","slug":"the-thief-was-loading-stolen-goods-on-a-cart-the-villagers-caught-him-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-4418-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चोरी कर सामान ठेले पर लाद रहा था चोर, ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चोरी कर सामान ठेले पर लाद रहा था चोर, ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
चोरी कर सामान ठेले पर लाद रहा था चोर, ग्रामीणों ने पकड़ा
फोटो..
जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को किया सुपुर्द, छानबीन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा गांव स्थित एक मकान में रविवार की रात घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे एक चोर को ग्रामीणों ने धर- दबोचा। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
भदौरा गांव निवासी राजाराम कुशवाहा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि देर रात एक चोर घर में घुस गया। साथ ही रखा हुआ पाइप, दो साइकिल, बाल्टी, लोहे का एंगल सहित अन्य सामान उठाकर ठेले पर लादकर जाने लगा। इधर रमेश सिंह मौर्य की नजर जब चोर पर पड़ी तो उन्होंने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
आवाज सुनकर ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंच गए और चोर की जमकर धुनाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि चोर सोनू ठेकेदार के घर में घुसकर अहाते में रखा हुआ लोहे का राड, राजाराम कुशवाहा के घर से दो साइकिल और सिंचाई के लिए रखा हुआ करीब 700 मीटर पाइप, ट्रैक्टर का सामान, गंगासागर कुशवाहा के सबमर्सेबुल का पाइप व अन्य कीमती सामान लादकर ले जा रहा था, जिससे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में चोर ने अपना नाम याहर कोतवाली के मीर अशरफ अली मुहल्ला निवासी सलीम सुलेमानी उर्फ कल्लू बताया। इस संबंध में गहमर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।