फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The team reached Azamgarh in search of the accused, the Dabish

आरोपियों की तलाश में आजमगढ़ पहुंची टीम, दी दबिश

Thu, 01 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
The team reached Azamgarh in search of the accused, the Dabish
जखनिया। भुडकुड़ा कोतवाली के घटारो गांव में युवक को मंगलवार की रात गोली मारने वाले दो आरोपियों की तलाश में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम आजमगढ़ पहुंची। वहीं जिले के पांच अलग अलग जगहों पर भी टीम ने दबिश दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर्मियों की एक टीम गठित की गई है। हालांकि घटना को 48 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने घटारो गांव निवासी अमित कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की है। बृहस्पतिवार को इस टीम ने आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के एक गांव सहित जिले के भुड़कुड़ा, घटारो सहित आधा दर्जन गांवों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। हालांकि आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस बाबत भुड़कुड़ा के सीओ गौरव कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बताते चलें कि बीते मंगलवार की देर रात घटारो गांव निवासी अमित कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना को लेकर पीड़ित की मॉ ने गांव के दो बदमाशों को आरोपित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed