फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The team examined the technical embezzlement

टेक्निकल टीम ने गबन की जांच की

Sat, 10 Sep 2016 12:56 AM IST
ghazipur
ghazipur Updated Sat, 10 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
The team examined the technical embezzlement
examined - फोटो : gazipur
 विकासखंड के करमचंदपुर गांव में वर्ष 2008 से 2014 के दौरान ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की तरफ से ग्राम निधि में किए गए 56 लाख रूपये के गबन की जांच शुक्रवार को करने आई टेक्निकल टीम ने गांव में हुए विकास कार्यो को देखा। इस दौरान टीम ने लोगों के बयान दर्ज किये।
विज्ञापन


 गांव के ही राजीव कुमार सिंह के शिकायती प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्कालीन जिला विकास अधिकारी सुरेशचंद्र राय ने जांच करके ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के विरूद्ध 56 लाख गबन की रिपोर्ट दी थी। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी लालजी राम एवं तत्कालीन ग्राम प्रधान त्रिवेणी राम को निलंबित कर दिया गया था। जिलाधिकारी द्वारा करमचंदपुर गांव में हुए गबन के मामले में जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति के नेतृत्व में टेक्निकल टीम गठित कर उक्त मामले की पुन: जॉच का निर्देश दिया गया है। जांच टीम ने गांव में आकर गांव में बनी सड़कों, नालियों आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गांव के लोगों से निर्माण के संबंध में बयान दर्ज किया। जिला कृषि अधिकारी श्री प्रजापति ने कहा कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष होगी। दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान एईआरएस, जेईआरएस, ग्राम प्रधान त्रिवेणी राम, शिकायतकर्ता राजीव रंजन सिंह, डा. रमाकांत, किशुनदेव यादव, रणजीत सिंह, रविंद्र सिंह यादव आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed