{"_id":"5ff9ecdc8ebc3e31f54c84e4","slug":"the-teachers-will-raise-every-problem-in-the-house-ghazipur-news-vns5682147191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की हर समस्या सदन में उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की हर समस्या सदन में उठाएंगे
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के बरही चट्टी स्थित बाबा जग्गूदास इंटर कालेज के परिसर में शनिवार को ब्लाक स्तरीय बिरनो एवं मरदह का संयुक्त शिक्षक सम्मेलन एवं नव निर्वाचित शिक्षक एमएलसी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्या सदन में उठाएंगे। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय मिलने तक संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 16 वर्ष से चल रहा संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। अल्प मानदेय पर बच्चों को शिक्षा देने वाले वित्तविहीन शिक्षकों को सपा सरकार ने मानदेय देना शुरू किया, लेकिन भाजपा की वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। शिक्षकों की मेहनत से वह आज एमएलसी बने हैं। इसलिए वह उनके सम्मान से समझौता नहीं होने देंगे। सम्माजनक मानदेय समेत अन्य सुविधाओं के लिए सदन में उनकी आवाज बनेंगे। शिक्षक समाज और राष्ट्र का निर्माता है। इस मौके पर भृगुनाथ यादव, पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव, सीताराम यादव, रामू यादव, रामदरश यादव, राजीव यादव राजू, मुन्ना यादव, अजय कुमार सिंह, विजय यादव, जितेंद्र यादव, बासुदेव यादव, रामनारायण यादव, हरिनारायण यादव, देवनारायण यादव, ललिता यादव, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, रामबरत यादव, रामविलास यादव, इंद्रासन सिंह यादव, मकरध्वज यादव, कालिका यादव, रामबदन यादव, सूर्यनाथ यादव, रविंद्र यादव, स्वामीनाथ चौहान, कालीचरन चौहान, कन्हैया, रामजन्म यादव, राजेंद्र पांडेय, राजेश यादव, उदयप्रताप यादव, सुबेदार यादव आदि मौजूद थे।