{"_id":"58123db94f1c1bc877bc4b87","slug":"the-talent-by-making-rangoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली बनाकर किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली बनाकर किया प्रतिभा का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्रुपों में हुई प्रतियोगिता में छात्रों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महेंद्र कुशवाहा ने छात्रों की तरफ से बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार गोपीनाथ पीजी कालेज परिसर में छात्रों ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के संरक्षक राकेश तिवारी ने मां सरस्वती एवं मां लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सुधा त्रिपाठी, पीके सिंह एवं रामविलास दुबे आदि उपस्थित थे।
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के छात्रों ने आकर्षक रंगोली के साथ ही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत सुरक्षित भारत अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं आसपास की सफाई की। गुरुवार को चार सदनों के छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता, दीप सज्जा प्रतियोगिता तथा हाउस सज्जा में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य विषय भारतीय सेना की ओर से आतंकवाद के विरुद्ध की गई सर्जिकल स्ट्राइक थी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य वीणा सिंह ने विचार व्यक्त किया। रंगोली में ब्लू एवं रेड सदन संयुक्त रूप से पहले, फ्लोरेट दूसरे एवं ग्रीन सदन को तीसरा स्थान मिला। हाउस बोर्ड में यलो प्रथम, ग्रीन द्वितीय एवं रेड सदन तृतीय रहा। इस मौके पर राहुल श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, वालिया आदि रहें।