वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त पर्यववेक्षक ने बुधवार को विभिन्न कॉलेजों में कराई जा रही बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक ने रेनबो महाविद्यालय में चल रही परीक्षा में कक्ष से आवाजे आने पर कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षा व्यवस्थापक को चेतावनी देते हुए फटकार लगाई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलपति द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के हिन्दी के प्रोफेसर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने नंदगंज क्षेत्र के रेनबो महिला महाविद्यालय नंदगंज, सावित्री महिला महाविद्यालय बरहपुर , श्रीठाकुरजी राम लक्ष्मण जानकी महाविद्यालय बरहपुर तथा बाबूनंदन महाविद्यालय इशोपुर में चल रही भूगोल परीक्षा सहित आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक को जनपद के समस्त (208) महाविद्यालयों की चल रही मुख्य परीक्षाओं में समस्त परीक्षा केन्द्रों की केन्द्रवार व्यवस्था निरुपण, कक्ष निरीक्षण, केन्द्राध्यक्ष पर्यवेक्षण, उड़ाका दल का पर्यवेक्षण, परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका रख-रखाव संकलन केंद्रों की व्यवस्था का पर्यवेक्षण तथा परीक्षा अवधि में किसी प्रकार की समस्या आने पर अपने विवेक से निदान आदि कार्यों के संपादन करने के लिए पर्यवेक्षक नामित किया गया है। कहा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है।