फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The sun is scorching during the day, but the weather is pleasant in the evening.

Ghazipur News: दिन में सूरज की तल्खी, शाम को मौसम सुहाना

Sun, 26 Apr 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The sun is scorching during the day, but the weather is pleasant in the evening.
आसमान में बादलों के आने के बाद सहकारी आमघाट कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में खेलते बच्चें। संंवाद
गाजीपुर। जनपद का अधिकतम तापमान रविवार को 44 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन सूरज ने धरती को तपाने का काम किया। लेकिन, शाम को अचानक मौसम में बदलाव आ गया। आसमान में बादलों का बसेरा हो गया। ठंडी हवाओं के चलने के कारण मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से जनपद का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसके कारण जिले के लोग प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं। सुबह नौ बजे के बाद से तपिश महसूस होने लग रही है। इससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। दोपहर में मौसम ऐसा हो जा रहा है, जैसे लावा फूट रहा है। बहुत जरूरी कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग सिर व मुंह गमछे से ढंककर रख रहे हैं। 26 अप्रैल को भी जिले में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लेकिन, शाम को एकाएक मौसम ने करवट ली। मौसम के मिजाज को देखकर ऐसा लगा कि शायद बारिश होगी। लेकिन, बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल मंडराने लगे। साथ ही ठंडी हवाओं के झोंके चलने लगे। मौसम का यह मिजाज पूरी रात बरकरार रहा। मौसम में आए परिवर्तन ने लोगों को सुकून देने का काम किया। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि जनपद का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed