फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The sun came out, the mercury dropped by one degree, yet the melting did not subside.

Ghazipur News: धूप निकली, एक डिग्री पारा लुढ़का फिर भी कम नहीं हुई गलन

Sat, 10 Jan 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The sun came out, the mercury dropped by one degree, yet the melting did not subside.
सुबह में ठंड से बचने के लिए शहर के महुआबाग में शरीर को पूरी तरह से ढंककर निकलता बाइक चालक। संवा
गाजीपुर। शीतलहर से फिलहाल राहत नहीं मिल रही। शुक्रवार को सुबह तो कोहरा छाया रहा लेकिन दोपहर में धूप निकलने से एक डिग्री तापमान बढ़ गया। इसके बाद भी गलन से कोई राहत नहीं मिली। वहीं, न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी आठ डिग्री सेल्सियस बना रहा। ऐसे में दिन-रात लोग कांपते रहे।
विज्ञापन

बीते साल की तुलना में इस सीजन में नौ जनवरी को अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। 9 जनवरी 2025 को अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 15 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रात से सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता 14 मीटर रही। लेकिन, सुबह नौ बजे खिली धूप हुई। इसके बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। तीन दिन बाद धूप होने पर सड़कों पर रौनक लौट आई। बीते दिनों गलन व ठिठुरन के कारण जनजीवन पर ब्रेक लगा था, उसको धूप के कारण गति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम अच्छा होने के कारण नगर के बाजार में भी खरीदारों की भीड़ देखी गई।
दूसरी तरफ धूप होने के बाद भी हल्की ठंडी हवाओं के कारण सिहरन होती रही। दिन में धूप होने के कारण शाम के समय गलन बढ़ गई। इसके कारण शाम के छह बजे ही नगर की सड़कों से रौनक खत्म हो गई। गर्माहट पाने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया। गलन व ठिठुरन के कारण लोगों ने घर का रुख करना ज्यादा मुनासिब समझा। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी लगातार जारी है। इसके कारण मैदानी क्षेत्रों में गलन का असर देखने को मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed