फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The sun came out, people shivered due to the increasing melting in the evening

धूप निकली, शाम होते ही गलन बढ़ने से ठिठुरे लोग

Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The sun came out, people shivered due to the increasing melting in the evening
जमानिया नगर के तहसील मुख्यालय के पास ठंड से राहत के लिए आग के सामने बैठे लोग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोहरे और हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। हालांकि मंगलवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन शाम होते ही गलन एक बार फिर बढ़ गई। इससे जहां लोग घरों में कैद हो गए तो वहीं बाजारों में चहल-पहल भी कम हो गई। वहीं, कई ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव न जलने से ठंड से गरीबों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार की रात को तनी कोहरे की चादर मंगलवार की सुबह तक जारी रही। कोहरे का असर आवागमन पर भी पड़ा। सड़कों पर वाहनों की लाइट जलती रही और उनकी रफ्तार धीमी रही। दिन में देर तक धूप निकली रहने से लोगों को काफी राहत मिली लेकिन शाम होते ही गलन ने लोगों को ठिठुरा दिया। इसके चलते शाम होते ही शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेेत्र के प्रमुख बाजारों की रौनक कम हो गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ वैज्ञानिक एवं मौसम विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बादल छाए रहेंगे। सुबह कोहरा रहने की संभावना के साथ आठ एवं नौ जनवरी के बीच बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेंटीग्रेड एवं न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed