फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The student asked the judge, I have heard that money works in the court?

Ghazipur News: छात्रा ने जज से पूछा, सुना है कोर्ट में पैसा चलता है?

Mon, 10 Nov 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The student asked the judge, I have heard that money works in the court?
शहर के गोराबाजार स्थित राधिका इंटर कॉलेज में आयोजित विधिक सेवा दिवस पर छात्राओं को कानून की जान
गाजीपुर। विधिक सेवा दिवस पर छात्राओं से कहा गया कि वह किसी भी आपात स्थिति में निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में सवाल-जवाब के बीच एक छात्रा ने सवाल पूछ लिया कि सुना है कोर्ट में पैसा चलता है?। कोर्ट मैरिज करने पर पैसा लगता है, क्या ये सही बात है या गलत बात है। इस पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार चतुर्थ ने छात्रा की जिज्ञासा को शांत किया और कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। न्यायालय कानून और संविधान के तहत काम करता है, वहां पैसा नहीं, केवल न्याय चलता है। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के तत्वावधान में विधिक सेवा दिवस का आयोजन रविवार को गोरा बाजार स्थित राधिका इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार चतुर्थ ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला या बालिका किसी भी आपात स्थिति में निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती है। सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक प्रियंका प्रजापति ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108 और महिला हेल्प डेस्क नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित माहौल और त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि यदि किसी प्रकार का उत्पीड़न, छेड़खानी या घरेलू हिंसा का सामना करना पड़े तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सदर विजयकांत पांडे, विद्यालय के प्रबंधक हवलदार दुबे, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारी और सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed