फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The strike ended on the assurance of the Naib Tehsildar

नायब तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना.

Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The strike ended on the assurance of the Naib Tehsildar
दुल्लहपुर। जनकल्याण विकलांग सेवा समिति और सर्व समाज विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में दिव्यांगों ने मंगलवार को तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील प्रशासन के विरोध में जमकर नारे भी लगाए। शाम चार बजे नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने 15 दिनों के अंदर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मालूम हो कि दिव्यांग संगठन काफी दिनों से सरकार की जनकल्याणकारी योजना आवास, पशु शेड, शौचालय की मांग कर रहा था। इसमें आधा दर्जन बार अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया लेकिन आज तक उनको सुविधा मुहैया नहीं कराई। इससे नाराज प्रदेश अध्यक्ष अजय विक्रम सिंह ने 13 जून को उपजिलाधिकारी के कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। इस मौके पर रामअवध कुशवाहा, रामलाल चौहान, धर्मेंद्र कुमार, धनराज चौहान, दुबरी पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed