{"_id":"571e58414f1c1b443ea916b3","slug":"the-spraying-of-pesticides-and-pharmaceutical","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक दवा का किया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक दवा का किया छिड़काव
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
दवा का छिड़काव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेरिया विभाग की ओर से सोमवार को गोराबाजार के रिवर बैंक कॉलोनी की नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तो मलेरिया को लेकर सतर्कता बरती जा रही है लेकिन नगर पालिका की ओर से अभी तक नगर में फागिंग मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं किया गया है।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। शहर की अधिकतर नालियां जाम हैं । सुजावलपुर और खोवा मंडी रेलवे क्रासिंग से सटे मुहल्ले की स्थिति काफी दयनीय है। जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे मुहल्ले के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जलनिकासी की सुविधा नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर लगा रहता है। इसके चलते जहां मुहल्ले वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क पर चलने वाले राहगीरों और दो पहिया वाहन चालक रोजाना गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। कई गांवों में साफ-सफाई नहीं होने से कूड़ा-कचरा पसरा रहता है। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों से बचाव के लिए नगर पालिका को मुहैया कराई गई फागिंग मशीन खराब है।
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से नालियों में दवाओं का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। जबकि मलेरिया विभाग की ओर से आज रिवर बैंक कॉलोनी के आस-पास की नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। इस मौके पर रामचंद्र, अर्जुन यादव और आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
मलेरिया विभाग की ओर से पूरे जून माह तक मलेरिया माह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मलेरिया से बचाव और इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। मलेरिया अधिकारी डा. एसपी पाल ने बताया कि शासन की ओर से मलेरिया माह के आयोजन का निर्देश आने के बाद कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।
मलेरिया विभाग में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक मलेरिया के मरीजों की संख्या और प्रकोप की जानकारी होने के बाद ही विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर छिड़काव कराने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है।