फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The speed of trains on the rail-cum-road bridge has reduced

Ghazipur News: रेल सह सड़क पुल पर ट्रेनों की रफ्तार घटी

Fri, 08 Aug 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The speed of trains on the rail-cum-road bridge has reduced
जमानिया। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने से रेलवे प्रशासन ने एहतियातन जमानिया स्थित रेल-सड़क पुल पर यात्री और मालगाड़ियों की रफ्तार घटा दी है। ट्रेनों का संचालन काॅसन के सहारे 80 की जगह 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डिविजन के पीडब्लूआई आदित्य कुमार तिवारी ने बताया कि ब्रांच लाइन पर पड़ने वाले छोटे रेल पुलों पर भी ट्रेनों की स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गई है। जब तक गंगा का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, ट्रेनों को इसी तरह धीमी गति से चलाया जाएगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर रेल पुल और पुलियों के दोनों ओर रेलकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही आरपीएफ और कोतवाली पुलिस द्वारा गश्त भी तेज कर दी गई है।जलस्तर सामान्य होते ही रेल पुल पर ट्रेनों की रफ्तार फिर से पूर्व की तरह 70- 80 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी जाएगी। फिलहाल 17 किलोमीटर लंबे डीटी ब्रांच लाइन के कुल 13 रेल पुलों पर भी ट्रेनों की गति घटा दी गई है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से पहले इन पुलों पर ट्रेन फर्राटा भरती थीं, लेकिन वर्तमान परिस्थिति में रेलवे पूरी सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed