फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The son is only five years younger than the mother and seven years younger than the father.

Ghazipur News: मां से पांच तो पिता से सात साल ही छोटा है पुत्र

Thu, 20 Jun 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The son is only five years younger than the mother and seven years younger than the father.
गाजीपुर। जिले के बाराचवर ब्लॉक के असावर गांव में परिवार रजिस्टर में एक परिवार के सदस्यों की दर्ज जन्मतिथि में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसमें बेटे और पिता की उम्र में सात साल और बेटे और मां की उम्र में सिर्फ पांच साल का अंतर है।
विज्ञापन



पीड़ित का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की जगह उसका बेटा काम कर रहा है। वीडीओ के बेटे के हस्ताक्षर से ही परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गईहै। उसने गड़बड़ी दुरुस्त करने के लिए 11000 रुपये लिए। बाद में दो लाख रुपये मांगने लगा। इस पर पीड़ित ने 24 मई को डीएम, डीपीआरओ और बीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अभी तक जांच ही चल रही है।
विज्ञापन




असावर गांव निवासी तारकेश्वर गुप्ता ने 24 मई को शपथ-पत्र देकर शिकायत की थी कि ग्राम विकास अधिकारी गोपाल सिंह की जगह उसका पुत्र आशीष सिंह काम कर रहा है। परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रतिलिपि आशीष सिंह के हस्ताक्षर से जारी की गई है। इसमें मेरी जन्मतिथि 01-01-1964, पत्नी गीता की जन्मतिथि 01-01-1966 सही अंकित है। जबकि पुत्र राहुल की जन्मतिथि 01-01-1971 अंकित कर दी गई है। जबकि पुत्र की जन्मतिथि 01-01-1992 है। पुत्र का नाम भी सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जब पुत्र का नाम और जन्मतिथि सही करने के लिए कहा गया तो वीडीओ के पुत्र ने 11 हजार रुपये सुविधा शुल्क ले लिया। एक माह बाद दो लाख रुपये और मांगने लगा।







पिता की जगह नौकरी कर रहे ग्राम विकास अधिकारी की जांच चल रही है। जन्मतिथि को दुरुस्त कराने के नाम पर जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी भी जांच चल रही है। - कैस्तुभ मणि पाठक, विकास खंड अधिकारी, बाराचवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed