फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The son-in-law who came to the in-laws' house set fire to the bikes

ससुराल में आए दामाद ने बाइकों में लगाई आग

Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The son-in-law who came to the in-laws' house set fire to the bikes
भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जखनिया स्थानीय कस्बे के ससुराल में युवक से ससुराल के लोगों से मारपीट हो गई। गुस्साए युवक ने बृहस्पतिवार की देर रात अहाते में रखी आधा दर्जन बाइकों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। टायर जलने की दुर्गंध पर पड़ोसियों के शोर मचाने पर परिवार के लोग जगे। आनन-फानन मे पहुंच कर लोगों ने दो मोटरसाइकिल को जलने से बचाया। लेकिन स्कूटी, पल्सर, स्पेलेंडर, ग्लैमर दोपहिया मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने आग पर काबू पाया। कस्बा क्षेत्र के दुर्गा गुप्ता की बेटी की बृहस्पतिवार की दिन में सगाई कार्यक्रम चला था। देर शाम उनका दामाद माखनपुर गांव के राहुल गुप्ता ने शराब के नशे में धुत होकर ससुराल के लोगों से झगड़ा कर मारपीट के बाद धमकी देते हुए चला गया। देर रात में अहाते के पीछे से दीवार फांदकर उसने रखी मोटरसाइकिल को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। टायर जलने की दुर्गंध से पड़ोसियों की नीद खुली तो शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद राहुल गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राजू दिवाकर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed