फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The solution is not reached in the female complainant Day

समाधान दिवस में नहीं पहुंचीं महिला फरियादी

Wed, 04 Feb 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 04 Feb 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
The solution is not reached in the female complainant Day

 महिला उत्पीड़न मामलों के समाधान के लिए बुधवार को जिले के थानों में शक्ति विशेष सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन इसमें महिला फरियादियों की संख्या नदारद रही। पुलिस लाइन सहित जिले के अन्य थानों में भी कुछ यही स्थिति रही। यहां महज औपचारिकताएं ही पूरी की गईं। इसके पीछे उचित प्रचार-प्रसार का न होना मुख्य कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन



प्रदेश सरकार के निर्देश पर मुख्य सचिव आलोक रंजन की ओर से प्रत्येक महीने के पहले बुधवार को जिले के थानों में शक्ति विशेष सुनवाई दिवस के आयोजन के लिए बीते 19 जनवरी को जिले के पुलिस अधीक्षकों के पास पत्र भेजा गया था। पत्र में कहा गया था कि शक्ति विशेष दिवस के आयोजन के लिए पम्फलेट छपवाकर सिपाहियों और लेखपालों के जरिए जिले के सभी ग्राम प्रधानों मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन



ताकि गांवों में इसका उचित प्रचार-प्रसार हो सके। लेकिन इस आदेश का पालन नहीं किया गया। 23 जनवरी को फिर इस आशय का पत्र जिला मुख्यालय को भेजा गया। बीते मंगलवार को एसपी की ओर से दिवस के आयोजन के संबंध में क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को पत्र निर्गत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा बुधवार को थानों में शक्ति विशेष सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। लेकि न समय पर प्रचार-प्रसार नहीं होने की वजह से यहां महिला फरियादियों की संख्या नदारद रही, और सिर्फ औपचारिकता ही पूरी हो सकीं। इस संबंध में एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। ताकि अगले माह आयोजित होने वाले शक्ति विशेष सुनवाई दिवस में महिलाएं अपनी फरियाद लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed