{"_id":"697e461336ee9705470f1b96","slug":"the-sit-in-search-of-the-handler-found-crores-of-rupees-in-the-accounts-of-ten-firms-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-146469-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हैंडलर की तलाश में एसआईटी दस फर्मों के खातों में आए करोड़ों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हैंडलर की तलाश में एसआईटी दस फर्मों के खातों में आए करोड़ों
विज्ञापन
गाजीपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में एसआईटी की अब हैंडलर की तलाश में जुटी हुई है। टीम उसकी तलाश में लगी है, जिसने आरोपी छह फार्मों और आरोपी भोला जायसवाल के बीच सेतु का काम किया है। यहीं नहीं गैर जनपद के उन दस फर्माें के खाते को भी खंगाला जा रहा है, जिससे जिले के आरोपी छह फर्मों ने व्यापार किया है।
इस दौरान उन दस फर्माें के खाते की जांच में टीम को पता चला कि करोड़ों रुपये का ट्रांसजेक्शन किया गया है। ऐसे में टीम अब इन फर्माें में आए धनराशि व ट्रांसजेक्शन किए गए खातों के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हुई है।
एएसपी सिटी डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि जिले के छह फर्माें द्वारा कोडीनयुक्त कफ सिरप के खरीद मामले में अब तक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी भोला जायसवाल और आरोपी छह फर्म के बीच किसी ने खरीद- फरोख्त के लिए सेतु का काम किया है।
विज्ञापन
ऐसे में उस हैंडलर का पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार वह कैसे इस पूरे नेटवर्क का संचालन करता था। यहीं नहीं उसने आसपास के जनपदों में भी खरीद- फरोख्त में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एएसपी सिटी ने बताया कि एक और तथ्य प्रकाश में आया है कि जिले की छह फर्म जिसने आसपास के जनपदों 10 फर्माें से व्यापार किया है, लेकिन यह जो 10 फर्म हैं, उनके खाते में भारी मात्रा में कैश आया है, जिसका ट्रांजेक्शन हुआ है। ऐसे में पैसा कहां से आया और कहां गया, इसके विशलेषण को लेकर टीम लगातार छानबीन में जुटी है। प्रत्येक बिंदुओं और पहलुओं को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचाया का काम किया जा रहा है।
छह फर्माें का गैर जनपदों के फर्माें से व्यापार के मिले कनेक्शन
गाजीपुर। पांच जनपदों के 10 फर्मों में भदोही, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़ और वाराणसी के फर्म शामिल हैं। एसआईटी एक-एक फर्माें के खातों को खंगालने के साथ साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। एएसपी सिटी डाॅ. राकेश मिश्रा कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में जांच तेजी से चल रही है। टीम जनपद के छह फर्माें के खातों को खंगाल कर गैर जनपदों के फर्माें से व्यापार के कनेक्शन मिले हैं। संवाद
झारखंड से खरीदी गई 7.82 लाख शीशी कफ सिरप
गाजीपुर। एएसपी सिटी ने बताया कि छह फर्मों ने झारखंड के हटिया, रांची स्थित टुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से 7,82,800 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीदी थी। जांच के दौरान संबंधित पते पर कोई भी फर्म संचालित नहीं पाई गई। खरीदी गई सिरप का अनुमानित मूल्य करीब 11.50 करोड़ रुपये हैं। संवाद